Indore fire accident: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से मकान में लगी आग, हादसे में 7 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore fire accident

Indore fire accident: इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। घटना तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर की बताई जा रही है, जहां एक मकान अचानक आग की चपेट में आ गया।

Indore fire accident: शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग

प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। इसी दौरान चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पूरे मकान तक पहुंच गई।

Indore fire accident: सिलेंडर फटने से बढ़ा नुकसान

घर में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे थे। आग लगने के बाद उनमें विस्फोट शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कम से कम 4 सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे जोरदार धमाके हुए और मकान का एक हिस्सा ढह गया।

Indore fire accident: 7 लोगों की मौत, कई घायल

इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया समेत 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले 6 शव मिलने की पुष्टि हुई थी, बाद में संख्या बढ़ी।

Indore fire accident: घर में पारिवारिक कार्यक्रम था

जानकारी के अनुसार पुगलिया परिवार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी वजह से कई रिश्तेदार भी घर में ठहरे हुए थे, जिससे हादसे में ज्यादा जनहानि हुई।

Indore fire accident: मौके पर प्रशासन और राहत कार्य

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। फायर ब्रिगेड की 5 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

read also: MP: Top 10

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति