Rajasthan में LPG संकट, बस्सी इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, उपभोक्ता परेशान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rajasthan

Report by: Suman

Rajasthan: जयपुर जिले के बस्सी नगर पालिका क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी की सेवाएं चरमराने लगी हैं। तुंगा रोड स्थित सरस पार्लर के सामने और आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सिलेंडर की कमी और बुकिंग से जुड़ी समस्याओं के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Rajasthan: बुकिंग नियमों से बढ़ी परेशानी

बताया जा रहा है कि प्रदेश में चल रहे एलपीजी संकट के बीच गैस कंपनियां स्थिति को संभालने में असफल नजर आ रही हैं। पहले उपभोक्ताओं को 25 दिन पहले गैस बुकिंग करने की शर्त लगाई गई, वहीं अब एजेंसियों से सीधी बुकिंग पर भी रोक लगा दी गई है। इसके चलते एजेंसी पर पहुंचे कई उपभोक्ताओं को नियमों का हवाला देकर वापस भेजा जा रहा है।

Rajasthan: गांवों में भी पहुंचा गैस संकट

Rajasthan

एलपीजी सिलेंडर की कमी अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका असर दिखने लगा है। कई गांवों में उज्ज्वला योजना के सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहे, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Rajasthan: उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने और बुकिंग व्यवस्था में बदलाव के कारण उनकी दैनिक जिंदगी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन और गैस कंपनियों से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

read also: India Iran Relations : ईरान बनाम US-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी से ईरानी राष्ट्रपति की बातचीत, भारत के रुख की सराहना

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर