,

World Sleep Day 2026: खर्राटे लेना गहरी नींद नहीं, ‘साइलेंट किलर’ का संकेत, भारत में 10 करोड़ लोग स्लीप एपनिया से प्रभावित

World Sleep Day 2026

World Sleep Day 2026: घर में किसी व्यक्ति के खर्राटे लेने को अक्सर गहरी और आरामदायक नींद का संकेत माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक गंभीर बीमारी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है।

विश्व नींद दिवस 2026 के मौके पर स्लीप विशेषज्ञों और PGIMER के डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि भारत में स्लीप एपनिया अब एक “मौन महामारी” का रूप ले चुका है।

World Sleep Day 2026: भारत में 9 से 13% वयस्क आबादी प्रभावित

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देश की लगभग 9 से 13 प्रतिशत वयस्क आबादी, यानी करीब 10 करोड़ से अधिक लोग मध्यम से गंभीर स्लीप एपनिया से जूझ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इन मामलों में से अधिकांश का सही समय पर निदान नहीं हो पाता।

World Sleep Day 2026: NCD कार्यक्रम में शामिल करने की मांग

PGIMER के स्लीप लैब प्रभारी और इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्लीप सर्जन्स (IASSA) के अध्यक्ष प्रो. संदीप बंसल ने कहा कि भारत तब तक हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गैर-संचारी बीमारियों (NCDs) से प्रभावी ढंग से नहीं लड़ सकता, जब तक स्लीप एपनिया जैसी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

World Sleep Day 2026

उन्होंने बताया कि नींद के दौरान बार-बार सांस रुकने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है।

World Sleep Day 2026: सड़क सुरक्षा से भी जुड़ा है खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार स्लीप एपनिया केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य की समस्या नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा से भी जुड़ा मुद्दा है। दिन के समय अत्यधिक नींद आने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

इसी कारण विशेषज्ञों ने सरकार से मांग की है कि भारी वाहन चालकों के लिए विजन टेस्ट की तरह स्लीप स्क्रीनिंग भी अनिवार्य की जानी चाहिए।

World Sleep Day 2026: इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

डॉक्टरों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति में निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत स्लीप टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है।

World Sleep Day 2026: रात के समय-

  • तेज खर्राटे लेना
  • नींद में सांस रुकना
  • घुटन महसूस कर अचानक जाग जाना

World Sleep Day 2026: दिन के समय-

  • सुबह उठते ही सिरदर्द
  • मुंह सूखना
  • दिनभर थकान और सुस्ती
  • चिड़चिड़ापन

World Sleep Day 2026: आधुनिक तकनीकों से संभव है इलाज

विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की मदद से स्लीप एपनिया का प्रभावी उपचार संभव है। PGIMER सहित कई बड़े चिकित्सा संस्थानों में CPAP थेरेपी, ओरल एप्लायंस और उन्नत वायुमार्ग सर्जरी (Airway Surgery) जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो मरीज की नींद और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

read also: Jaspur: कुकिंग गैस की किल्लत की अफवाह से मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…