Rohtas: कर्मनाशा स्टेशन के पास चोरी गया रेलवे ब्रिज बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rohtas

Report by: Avinash Srivastwa

Rohtas: बिहार के रोहतास के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो महीने पहले कर्मनाशा स्टेशन के पास से चोरी हुआ रेलवे ब्रिज बरामद कर लिया गया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए ब्रिज की कीमत करीब तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Rohtas: TRM रेक से हुआ था रेलवे ब्रिज चोरी

जानकारी के अनुसार, कर्मनाशा स्टेशन पर सीमेंट स्लीपर बदलने वाली मशीन की TRM रेक से रेलवे ब्रिज चोरी होने का मामला सामने आया था। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट सासाराम में रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Rohtas: गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

Rohtas

मामले की जांच के दौरान आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली कि कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर स्थित नरमा गांव के कुछ लोग चोरी का सामान छुपाकर रखे हुए हैं और उसे निकालकर ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर निरीक्षक संजीव कुमार और सीआईबी डीडीयू के निरीक्षक अर्जुन यादव के नेतृत्व में आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम बनाई गई।

Rohtas: तालाब के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

संयुक्त टीम ने कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर दिशा में सड़क और तालाब के आसपास रात में घेराबंदी कर एम्बुश लगाया। रात करीब 12:30 बजे तीन संदिग्ध व्यक्ति तालाब से भारी लोहे का सामान निकालते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम के रुकने के इशारे पर वे सामान छोड़कर भागने लगे, लेकिन जवानों ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया।

Rohtas: पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशिकांत कुमार उर्फ खब्बी (26), छोटू पासवान (30) दोनों निवासी नरमा थाना दुर्गावती जिला कैमूर और उज्जवल कुमार (19) निवासी घटाव थाना कुदरा जिला कैमूर के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मकर संक्रांति से पहले कर्मनाशा स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी TRM रेक से TRT ब्रिज खोलकर चोरी किया था और उसे रेलवे लाइन के उत्तर स्थित तालाब में छुपा दिया था।

Rohtas: आरपीएफ ने बरामद किया चोरी का सामान

आरपीएफ की लगातार छापेमारी के डर से आरोपी चोरी के सामान को निकाल नहीं पा रहे थे। फिलहाल आरपीएफ ने चोरी का माल जब्त कर लिया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें: Nawada रजौली में मां मथुरासिनी महोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ गूंजे जयकारे, समाज ने एकजुटता का दिया संदेश

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान