संभल में बावड़ी की खुदाई जारी, दूसरी मंजिल पर नजर आया गेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संभल में बावड़ी की खुदाई 10वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह 2 टीम के साथ पहुंची और खुदाई शुरू की। जिसमें एक टीम खुदाई कर रही थी तो वहीं दूसरी टीम कुंए की मिट्टी निकालने में लग गई। इस दौरान पुलिस का भी सख्त पहरा रहा। बता दें कि खुदाई के बीच दूसरी मंजिला का एक गेट भी दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस ने बाहरी लोगों को बावड़ी परिसर में प्रवेश पर अंकुश लगा दिया है।

खुदाई के दौरान दूसरी मंजिल पर नजर आया गेट

10वें दिन सोमवार को नगर पालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह टीम के साथ बावड़ी स्थल पर पहुंचीं और मजदूरों की टीम बना कर खोदाई शुरू कराई। एक टीम कुएं की तलाश में खोदाई में जुट गई तो दूसरी टीम गलियारों से मिट्टी निकालने में लग गई। बावड़ी तीन मंजिल की बताई जा रही है। इसी बीच बावड़ी में दोनों गलियारों के बीच उतर रही सीढ़ी में 19 पैड़ी के बाद दूसरी मंजिल का गेट नजर आने लगा। वहीं जहां कुआं होने का अनुमान हैए वहां की खोदाई के दौरान यहां कुएं के चारों ओर के गेट पूरे दिखाई देने लगे हैं। सीढि़यों के सामने कुएं वाली जगह का गेट भी आर पार खुल गया है।

डीएम से की प्राचीन बावड़ी को पुरातत्व विभाग को सौंपने की मांग

राजा चंद्र विजय सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि कौशल किशोर वंदेमातरम् ने सोमवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें प्राचीन बावड़ी को पुरातत्व विभाग अथवा पर्यटन विभाग को सौंपने की मांग की है। जिससे नगरवासियों को एक धरोहर के रुप में पर्यटन मिल सके। डीएम को सौंपे प्रार्थना पत्र में राजा चंद्र विजय सिंह का कहना है कि चंदौसी में मिली प्राचीन बावड़ी एक अनोखी धरोहर है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में बावड़ी निर्माण की कम प्रथा थी। पुराने भूलेखों का अवलोकन करने से स्पष्ट हो जाएगा कि उक्त बावड़ी एवं उसके इर्द.गिर्द की संपत्तियां रियासत सहसपुर बिलारी की थीं। कई वर्षों से अवैध रुप से भूमाफिया एवं असामाजिक तत्व के कुछ लोग इस संपत्ति को बेच रहे थे। ऐतिहासिक बावड़ी को इस दृष्टि से मलबे से पाट दिया। सहसपुर बिलारी रियासत का एक मात्र वारिस वह और उनकी बहन हैं। मंशा है कि उक्त बावड़ी भविष्य के लिए सुरक्षित रहे और चंदौसी वासियों के लिए इस स्थान पर एक पर्यटन स्थान बने।

KTM 390 Duke 2025: नई कीमत और बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रही है यह बाइक

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं