,

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। हाल ही में जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी के 10 पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में नवनियुक्त महामंत्री, तीन जिला सचिव और छह मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। सभी नेताओं ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजते हुए संगठन में परिवारवाद को बढ़ावा देने और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।

Congress Internal Conflict: नवनियुक्त महामंत्री, तीन जिला सचिव और छह मंडल अध्यक्ष ने छोड़ा पद, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

बताया जा रहा है कि 2 मार्च को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसके बाद से ही संगठन के भीतर असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। हाल ही में बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद और गहरा गया, जिसके बाद असंतुष्ट नेताओं ने सामूहिक रूप से पद छोड़ने का फैसला लिया।

Congress Internal Conflict: इस्तीफा देने वालों में जिला महामंत्री संजीव कुमार गुप्ता के साथ ही जिला सचिव गौर विश्वास, प्रदीप खेश और मनोज दुबे शामिल हैं। वहीं मंडल अध्यक्षों में देवव्रत सरकार, समर बहादुर सिंह, ब्रिंदा यादव, अजय नारायण, जसीम अंसारी और फूलमती नाग ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Congress Internal Conflict: परिवारवाद को बढ़ावा और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप, ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से बढ़ा विवाद

इस्तीफा देने वाले नेताओं का कहना है कि संगठन में मेहनत करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर कुछ खास लोगों को महत्व दिया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो संगठन की मूल भावना के खिलाफ है।

READ ALSO: Lok Sabha Budget Session: संसद का बजट सत्र शुरू, स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

नेताओं ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित निर्णय करेगा, ताकि संगठन में बढ़ते असंतोष को दूर किया जा सके।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…