,

Bokaro तनिष्क शोरूम लूट मामले में बड़ा खुलासा: गुजरात और बेंगलुरु से दबोचे गए अपराधी, हथियार बरामद

Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro बोकारो के व्यस्ततम इलाके सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में डकैती के विफल प्रयास के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं, जो घटना के बाद अलग-अलग राज्यों में छिपकर काम कर रहे थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

गुजरात और बेंगलुरु में बदला था ठिकाना

Bokaro एसपी हरविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस की टीमें घटना के बाद से ही अपराधियों का पीछा कर रही थीं। कड़ी मशक्कत के बाद शुभम कुमार को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया, जहाँ वह अपनी पहचान छिपाकर एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी कर रहा था। वहीं, दूसरे आरोपी पंकज कुमार को बेंगलुरु से पकड़ा गया, जो वहाँ मजदूरी का काम कर रहा था। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लाया गया है।

भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

Bokaro गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अपराधियों ने कुबूल किया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वे चंद्रपुरा के रास्ते बिहार भाग रहे थे। पकड़े जाने के डर से उन्होंने हथियार और गोलियां चंद्रपुरा में एक बड़े पत्थर के नीचे छिपा दी थीं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और लूट के प्रयास में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसपी ने बताया कि ये अपराधी बेगूसराय (बिहार) के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश हैं।

अपराधिक इतिहास और मास्टरमाइंड की तलाश

Bokaro पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शुभम कुमार का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है; उसके खिलाफ बिहार में पुलिस पर हमले सहित 4 संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं पंकज कुमार पर भी 2 अपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। एसपी ने साफ किया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस इन दोनों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Read this: T20 World Cup 2026 Final : इस पाकिस्तानी पूर्व गेंदबाज ने टीम इंडिया पर उगला जहर, बोले न्यूजीलैंड भारी पड़ सकता है

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…