,

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे भागती नजर आती है, लेकिन जौरा थाने का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ चोर के पीछे पुलिस नहीं, बल्कि चोर के कंधे पर पुलिस बैठी नजर आई। इस शर्मनाक वीडियो के सामने आते ही एसपी समीर सौरभ ने कड़ा रुख अपनाते हुए टीआई दर्शन शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।

थाना परिसर में ‘खास’ बर्थडे पार्टी और वायरल वीडियो

Morena मामला 28 फरवरी का है, जब जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला का जन्मदिन मनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने थाना परिसर में ही जश्न का आयोजन किया। इसी दौरान एक वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जिसमें कुख्यात बाइक चोर लवकुश शर्मा टीआई साहब को अपने कंधों पर बिठाकर घूम रहा है और अन्य लोग आगे-आगे नाच रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस की छवि धूमिल होते देख आला अधिकारियों ने एक्शन लिया।

कौन है टीआई को कंधे पर उठाने वाला लवकुश?

Morena हैरानी की बात यह है कि जिस अपराधी के कंधे पर टीआई सवार थे, वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि रिकॉर्डेड अपराधी है। लवकुश शर्मा को जून 2025 में 18 लाख रुपये की चोरी की 13 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं, जेल से छूटने के बाद इसी साल 12 जनवरी को उसने बिजली विभाग के अधिकारियों (AE पुष्पेंद्र यादव) के साथ मारपीट की थी, जिसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला भी दर्ज है।

अपराधी-पुलिस गठजोड़ पर उठे सवाल

Morena दिलचस्प तथ्य यह है कि जिस लवकुश के खिलाफ खुद टीआई दर्शन शुक्ला ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे, उसी अपराधी के साथ उनकी ऐसी नजदीकी ने क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है या फिर पर्दे के पीछे कोई सांठगांठ चल रही है? एसपी समीर सौरभ ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और अपराधियों के साथ ऐसी संलिप्तता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read this: Godda : महागामा के बैंक ऑफ इंडिया में डकैती की बड़ी साजिश, फायरिंग से मची भगदड़

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…