सेंसेक्स की प्रमुख 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप 86,847.88 करोड़ बढ़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली : पिछले सप्ताह सेंसेक्स की प्रमुख 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 86,847.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखी गई। इस दौरान सबसे अधिक मुनाफे में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत घट गई।

सबसे अधिक मुनाफे में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज रही

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,235.95 करोड़ रुपये बढ़कर 13,74,945.30 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,230.9 करोड़ रुपये बढ़कर 16,52,235.07 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 17,933.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,99,185.81 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 15,254.01 करोड़ रुपये बढ़कर 9,22,703.05 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 11,948.24 करोड़ रुपये बढ़कर 9,10,735.22 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 1,245.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,863.10 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के ‎विपरीत एसबीआई का मूल्यांकन 11,557.39 करोड़ रुपये घटकर 7,13,567.99 करोड़ रुपये, एलआईसी की बाजार हैसियत में 8,412.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,61,406.80 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का मूल्यांकन 2,283.75 करोड़ रुपये घटकर 7,95,803.15 करोड़ रुपये और टीसीएस की बाजार हैसियत 36.18 करोड़ रुपये घटकर 15,08,000.79 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बरकरार रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. रेलवे ने बिलासपुर जोन में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. भोपाल के मानस भवन क्षेत्र

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 2 मई 2026, शनिवार से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की