,

Yamuna Nagar: आम्बवाली गांव में गोकशी का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद

Yamuna Nagar

Report by: Rajeev Mehta

Yamuna Nagar: यमुनानगर के प्रतापनगर कस्बे के आम्बवाली गांव के जंगलों में पुलिस ने गोकशी का खुलासा किया। सूचना के अनुसार कुछ लोग अवैध रूप से पशु वध कर मांस को पैक करने की तैयारी कर रहे थे।

Yamuna Nagar: मौके पर बुलाए गए गौ रक्षक

यमुनानगर पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और गौ रक्षकों को बुलाया। संयुक्त कार्रवाई में करीब डेढ़ क्विंटल संदिग्ध गोमांस बरामद किया गया।

Yamuna Nagar

Yamuna Nagar: तीन आरोपी गिरफ्तार

मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जो नागल पट्टी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Yamuna Nagar: पशु चिकित्सक की टीम ने लिया सैंपल

बरामद मांस के सैंपल लेने के लिए पशु चिकित्सक की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने सैंपल सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिए ताकि पुष्टि की जा सके कि यह किस पशु का मांस है।

Yamuna Nagar: पुलिस की सतर्कता और जांच

प्रताप नगर थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन शामिल हैं।

read also: Patna: होली, रमजान और ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…