,

Morena पोरसा में हंगामा: प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज; जिला अध्यक्ष सहित 6 गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena : जिले के पोरसा कस्बे में मंगलवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब थाने का घेराव करने पहुंचे करणी सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी और उन्हें मौके से खदेड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने संगठन के जिला अध्यक्ष सहित 6 लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।

फायरिंग मामले में समझौते को लेकर बढ़ा विवाद

Morena विवाद की जड़ बीते दिन पोरसा में हुई फायरिंग की एक घटना बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में बाइक सवार युवकों ने गोलियां चलाई थीं। करणी सेना के जिला अध्यक्ष विष्णु तोमर इस मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के उद्देश्य से थाने पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने विधिक कार्रवाई में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुना।

तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

Morena मंगलवार सुबह विष्णु तोमर के नेतृत्व में लगभग 50 कार्यकर्ता पोरसा थाने का घेराव करने पहुंचे। थाने के बाहर नारेबाजी के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। आंदोलन के उग्र होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस के सख्त रुख के आगे कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए और पुलिस ने उन्हें करीब 500 मीटर दूर तक पीछे खदेड़ दिया।

जिला अध्यक्ष सहित एक दर्जन से अधिक पर मुकदमा दर्ज

Morena हंगामे के बाद पुलिस ने जिला अध्यक्ष विष्णु तोमर और 5 अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 16 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिनमें 6 नामजद और 10 अज्ञात शामिल हैं। वर्तमान में कस्बे में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Read this: Gwalior: रेलवे स्टेशन पर सक्रिय ‘बैग लिफ्टर’ गैंग का पर्दाफाश; जीआरपी ने दो शातिर चोरों और एक नाबालिग को दबोचा

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की