Report by: Dharmraj, Edit by: Priyanshi Soni
Haridwar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीसीआर भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर शहर में व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कुंभ के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन पर फोकस किया।
Haridwar: घाट व सिंचाई अवसंरचना में निवेश

70.54 करोड़ रुपये की लागत से घाट और गंगा तट पर 7 प्रमुख कार्यों का संचालन होगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार और अवसंरचना मजबूत होगी।
सड़क व परिवहन के विकास पर जोर
127.23 करोड़ रुपये के निवेश से सड़क और परिवहन के 12 कार्यों किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ट्रैफिक प्रबंधन और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।
पेयजल और श्रद्धालु सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण
36.78 करोड़ रुपये से पेयजल, जल आपूर्ति और श्रद्धालु सुविधाओं के 15 कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे स्वच्छ पेयजल, मूलभूत सुविधाएं और सहायक ढांचे मजबूत होंगे।
read also: Haridwar में जंगली हाथी का आतंक, रिहायशी इलाके में घुसकर मचाया उत्पात, स्कूटी उठाकर पटकी





