,

Haridwar में जंगली हाथी का आतंक, रिहायशी इलाके में घुसकर मचाया उत्पात, स्कूटी उठाकर पटकी

Haridwar

report by: Dharmraj, Edit by: Priyanshi Soni

Haridwar: हरिद्वार के एक रिहायशी इलाके में जंगली हाथी के घुस आने से हड़कंप मच गया। हाथी ने घरों के बीच खड़ी एक स्कूटी को सूंड से उठाकर पटक दिया। आसपास के लोगों ने अपने घरों से ही घटना के वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Haridwar: लगातार बढ़ रही हाथियों की आवाजाही

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से शहर के गली-मोहल्लों में जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है। खासतौर पर रात होते ही हाथियों का मूवमेंट शुरू हो जाता है, जिससे बच्चे और बुजुर्ग दहशत में हैं।

Haridwar: वन विभाग के दावे पर उठे सवाल

Haridwar

वन विभाग का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में “हाथी मित्र” तैनात किए गए हैं और निगरानी रखी जा रही है। हालांकि, ताजा घटना के बाद विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं।

Haridwar: पहले भी हो चुका है हमला

कुछ दिन पहले ही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर हाथी ने हमला कर दिया था, जब वे खेत से लौट रहे थे। इस हमले में बुजुर्ग के हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई थीं।

Haridwar: प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार न करे। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षित बैरिकेडिंग और हाथियों को आबादी से दूर रखने के ठोस इंतजाम किए जाएं।

read also: MP Education: शिक्षा के विस्तार के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ाव आवश्यक : CM डॉ. यादव

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…