,

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

Bhagalpur

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र में तेतरहाट स्थित एक वर्कशॉप में वेजिटेबल ऑयल में मिलावट कर उसे दूसरे नामी ब्रांड के पैकेट में बेचा जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 5,000 लीटर तेल जब्त किया और वर्कशॉप को सील कर दिया।

Bhagalpur: ब्रांड के रैपर हुए बरामद

सूचना मिलने के बाद नाथनगर के एमओ अभिजीत कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान वर्कशॉप में बड़ी मात्रा में खाली पैकेजिंग सामग्री और विभिन्न ब्रांड के रैपर भी बरामद हुए। अधिकारियों का कहना है कि तेल की गुणवत्ता संदिग्ध हो सकती है, इसलिए पूरे स्टॉक को सील कर दिया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

Bhagalpur: जांच के बाद आएगी रिपोर्ट

Bhagalpur

एमओ अभिजीत कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि तेल में किस तरह की मिलावट हुई थी। यदि मिलावट या ब्रांड की फर्जी पैकेजिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वर्कशॉप संचालक ओवैस आलम ने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके पास सभी आवश्यक लाइसेंस और दस्तावेज मौजूद हैं।

READ ALSO: India- France: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ शेयर की AI-जनरेटेड तस्वीर, दिखाया भारत-फ्रांस का मजबूत रिश्ता

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO