,

Haridwar पुलिस ने बड़ी कार्यवाही, 21.56 किलो अवैध गांजा बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार

REPORT BY: DHARMRAJ, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Haridwar: हरिद्वार के कोतवाली बहादराबाद में SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नहर पटरी बहादराबाद के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध दिखे, जिसमें से एक फरार और दूसरा पकड़ा गया।

Haridwar: गिरफ्तार और फरार आरोपी

हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली बहादराबाद में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 वर्षीय गोविंद, जो देहरादून के हरिपुर कलां क्षेत्र के निवासी हैं, को गिरफ्तार किया। उनके साथी सूरज अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश तेज कर रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुल 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को मजबूती मिली है और जिले में नशे के कारोबार पर नियंत्रण के संदेश को और सशक्त किया गया है।

Haridwar

Haridwar: एसएसपी की टिप्पणी और पुलिस अपील

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने साफ संदेश दिया कि जनपद में नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें और नशामुक्त देवभूमि के मिशन में सहयोग करें।

READ ALSO: Nainital: यमुना व दून घाटी में प्रस्तावित सड़क निर्माण पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, 3 हफ्ते बाद होगी अगली सुनवाई

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…