,

Live-in Relationship Case: बोकारो की रिंकू देवी राजस्थान में मिली

Live-in Relationship Case: Bokaran's Rinku Devi found in Rajasthan

Live-in Relationship Case: बोकारो से लापता 16 वर्षीय बेटे की मां रिंकू देवी का आखिरकार पता चल गया है। बीते 4 फरवरी को सेक्टर 12 थाना क्षेत्र से लापता हुई रिंकू देवी राजस्थान में मिली हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आए एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं।

Live-in Relationship Case फेसबुक फ्रेंड के साथ बीकानेर के गंगाशहर पहुंची

जांच में पता चला कि रिंकू देवी का संपर्क पिछले दो महीनों से फेसबुक के जरिए नरेंद्र सिंह भाटी से हुआ था। इसके बाद वह बोकारो से राजस्थान के बीकानेर जिले के गंगाशहर इलाके में पहुंच गईं, जहां वह उनके साथ रह रही हैं।

बताया जा रहा है कि रिंकू देवी अपने पति से खुश नहीं थीं। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। मामले में रिंकू देवी ने न्यायालय के माध्यम से आवश्यक कागजात भी तैयार कर लिए हैं, जिन्हें राजस्थान पहुंची पुलिस टीम, भाई और भाभी को सौंपा गया।

Live-in Relationship Case गुमशुदगी का मामला दर्ज, वापस आने से किया इनकार

रिंकू देवी के भाई ने सेक्टर 12 थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रहे डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वह अपनी मर्जी से राजस्थान गई थीं।

READ ALSO: Jamshedpur: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अफ्रीकी शेरों की नई जोड़ी का आगमन, दर्शकों को मिलेगा नया आकर्षण

पुलिस टीम के साथ उनके भाई और भाभी भी राजस्थान पहुंचे थे, लेकिन रिंकू देवी ने वापस बोकारो आने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए दर्ज कर लिया है।

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…