,

Nawada में पुष्पा स्टाइल शराब तस्करी का पर्दाफाश, 378 लीटर विदेशी शराब बरामद

Nawada

Report by: Rishav Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Nawada: नवादा उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कोई शराब तस्कर एन एच 20 पर पचगामा (नेमदारगंज) क्षेत्र से अवैध शराब ले जा रहा है। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए टाटा मैजिक मिनी कंटेनर की छत पर बने गुप्त बॉक्स से 378 लीटर विदेशी शराब बरामद की।

Nawada: गिरफ्तार तस्कर की जानकारी

Nawada

गिरफ्तार शराब तस्कर ने अपना नाम विश्वकर्मा पंडित, उम्र लगभग 45 वर्ष, पिता लक्ष्मण पंडित, ग्राम बोकारो स्टील सिटी सेक्टर 6 थाना सेक्टर 6D जिला बोकारो बताया। पूछताछ में उसने बताया कि गाड़ी उसे तीसरी मोड़ के पास उपलब्ध कराई गई थी और वह इसे खर्रांट मोड़ ले जा रहा था।

Nawada: बरामद शराब का विवरण

  • बरामद शराब की कुल मात्रा 378 लीटर थी, जिनमें शामिल हैं
  • रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की 375 एमएल, 20 कार्टन (180 लीटर)
  • रॉयल चैलेंज फाईनेस्ट प्रीमियम व्हिस्की 375 एमएल, 7 कार्टन (63 लीटर)
  • आईकॉनिक व्हाइट एलिट इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की 375 एमएल, 15 कार्टन (135 लीटर)
  • कुल 1008 बोतलें जब्त की गईं।

Nawada: जांच अभियान का नेतृत्व

इस सफल अभियान का नेतृत्व श्री न्यूटन, अवर निरीक्षक मद्य निषेध ने किया। उनके साथ श्रीमती सुमन भारती, सहायक अवर निरीक्षक, सुश्री जिज्ञासा कुमारी, मद्य निषेध सिपाही, और मोहम्मद इरफान अंसारी, मद्य निषेध सिपाही ने सहयोग किया।

Read also: Katihar के कुर्सेला हटिया बाजार में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO