,

Bhagalpur: डिजिटल अरेस्ट से 1.20 करोड़ की ठगी का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Bhagalpur

Report by: Sanjeev Sharma, Edit by: Priyanshi Soni

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.20 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अवैध फाइनेंशियल नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया।

Bhagalpur: साइबर अपराध जांच में हुआ नेटवर्क का खुलासा

Bhagalpur

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध थाना भागलपुर में दर्ज कांड के तहत तकनीकी अनुसंधान के दौरान पता चला कि ठगी की रकम को विदेशों में ट्रांसफर किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था और इसके तार दुबई सहित कई विदेशी शहरों तक जुड़े हुए थे।

Bhagalpur: गिरफ्तार आरोपी की पहचान और कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में गठित विशेष टीम ने मधुबनी जिले के बिस्फी थाना अंतर्गत छिछुआडीह गांव से आरोपी मो. गुफरान को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया।

Bhagalpur: पूछताछ में खुलासे

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पीड़ितों से ठगी गई रकम को अपने नेटवर्क के जरिए विदेश भेजता था। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।

Read also: Nawada: अस्पताल में इलाज के दौरान 15 वर्षीय किशोरी की मौत, स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही के आरोप

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…