‘गदर 2’ के बाद अब ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे सनी, दिखेगा एक्शन और इमोशंस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

साल 2023 की फिल्म ‘गदर 2’ के बाद अब सनी देओल अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में एक्शन का तड़का लगाने वाले हैं। इस बार उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म से इन सभी एक्टर्स का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की प्रोडक्शन टीम मजबूत है, जिससे फिल्म का बजट और प्रोडक्शन में कोई कमी नहीं होने वाली। फिल्म में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। ‘बॉर्डर 2’ एक देशभक्ति पर आधारित फिल्म होगी, जिसमें एक्शन और इमोशंस का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि ‘बॉर्डर 2’ में ऐसा एक्शन देखने को मिलेगा जो अब तक किसी फिल्म में नहीं देखा गया होगा। ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी, 2026 को रिलीज़ किया जाएगा और फैंस इसके एक्शन और इमोशनल कहानी के लिए उत्साहित हैं। ‘मिर्जापुर’ में मुन्ना भैया और स्वीटी की वापसी पॉपुलर वेब सीरीज़ ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए खुशखबरी है। श्वेता त्रिपाठी, जिन्होंने स्वीटी गुप्ता का किरदार निभाया था उन्होंने खुलासा किया है कि ‘मिर्जापुर’ पर एक फिल्म बन रही है, जिसमें दर्शकों को मुन्ना भैया और स्वीटी गुप्ता जैसे पसंदीदा किरदार फिर से नजर आएंगे। श्वेता ने कहा कि फिल्म में दर्शकों को वही सभी किरदार दिखाई देंगे, जिन्हें उन्होंने पहले सीज़न और दूसरे सीज़न में मिस किया था। ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की मौत के बाद फैंस को उनकी कमी खली थी। अब श्वेता त्रिपाठी ने इस फिल्म को लेकर कहा कि प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है और फिल्म में मुन्ना भैया और स्वीटी गुप्ता दोनों की वापसी हो रही है। श्वेता ने कहा कि जितना मुझे पता है, मुन्ना भैया इसका हिस्सा हैं। पहले सीजन के कनेक्शन में इस फिल्म में मुन्ना जिंदा दिखेंगे और स्वीटी भी जिंदा होगी। फिल्म के बारे में श्वेता ने कहा कि मैं इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि इसे पुनीत कृष्णा लिख रहे हैं, जो मेरे फेवरेट राइटर्स हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म पावर-पैक होने वाली है और इसमें ढेर सारा स्वैग होगा। फिल्म की शूटिंग की तारीखें और अन्य डिटेल्स अभी फाइनल नहीं हुई हैं, लेकिन श्वेता के बयान से यह साफ हो गया है कि फिल्म में बहुत कुछ खास होगा।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के