देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई। दरअसल विभाग ने 158 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने इन चिकित्सकों को इसलिए बर्खास्त किया है क्योंकि यह काफी लंबे समय से बिना सूचित किए गैरहाजिर चल रहे थे। इन चिकित्सों को कई बार नोटिस देकर सूचित भी किया गया था लेकिन संतोषजनक कोई जबाव न मिलने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया। वहीं नई चिकित्सकों के भर्ती प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की दिशा में सरकार कड़े फैसले ले रही है। प्रदेशभर के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में तैनात प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 158 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी डॉक्टर लंबे समय से अस्पतालों से बिना सूचना के नदारद चल रहे थे। इनमें 60 डॉक्टरों ने तैनाती के बाद ज्वाइनिंग ही नहीं ली थी। 59 डॉक्टर बिन बताए गैरहाजिर रहे जबकि 39 डॉक्टर परिवीक्षा अवधि से गायब हैं।





