Sasaram : महिला की संदिग्ध मौत, संपत्ति विवाद में बड़ी बेटी पर हत्या का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sasaram

Report by: Avinash Srivastwa, Edit by; Priyanshi Soni

Sasaram: रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले को लेकर सूर्यपुरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

Sasaram: बड़ी बहन का दावा – बीमारी से हुई मौत

Sasaram

मृतका की बड़ी बेटी सुनीता देवी ने बताया कि वह अपनी मां को सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के सुअरा गांव से आंख के ऑपरेशन के लिए सासाराम लाई थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। उनका कहना है कि मां पहले से अस्थमा और थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं।

Sasaram: छोटी बहन ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

वहीं, छोटी बेटी दुर्गा देवी ने बड़ी बहन पर मां की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिता, जो बंगाल पुलिस में पदस्थापित थे, के निधन के बाद मां को पेंशन मिलती थी और वह उनके साथ रहती थीं। दुर्गा देवी का आरोप है कि संपत्ति और पेंशन को लेकर बड़ी बहन अक्सर विवाद करती थी और लालच में आकर मां की हत्या कर दी।

Sasaram: पुलिस ने शुरू की जांच

सूर्यपुरा थाना के चौकीदार हरेंद्र कुमार ने बताया कि छोटी बेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।

Read also: Katihar में हर प्रखंड में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, गरीब छात्रों के सपने होंगे पूरे

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को