,

हलक में चेतना की जान, 65 घंटे के बाद भी नहीं मिली सफलता

- Advertisement -
Ad imageAd image

कोटपूतली के किरतपुरा गांव में बोरवेल में गिरी 3 साल की चेतना को 65 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका है। प्रशासन की टीम पूरी कोशिश कर रही है लेकिन हर प्रयास असफल होते दिखाई दे रहे है। अब तो चेतना का कोई भी मूवमेन्ट कैमरे में नहीं दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से परिजनों का बुरा हाल हो गया है, चेतना की मां की तबियत बिगड़ती जा रही है। बता दें कि 3 दिन पहले 3 वर्षीय चेतना बोरवेल में गिर गई थी, जिसके बाद से बचाव कार्य जारी है। चेतना को निकलने के लिए पिछले 65 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पाइलिंग मशीन से बोरवेल के पास ही होल कर उसमें लोहे के बड़े पाइप डाले गए हैं. आज सुबह तक करीब 140 फिट तक खुदाई पाइलिंग मशीन से हो चुकी है. चट्टान आने के चलते मशीन बदली गई, जिसमें करीब 2 घंटे तक खुदाई कार्य रुक रहा और अब दूरी मशीन लगाई गई है.

कलेक्टर पहुंची मौके पर
कोटपुतली कलेक्टर कल्पना अग्रवाल देर रात मौके पर पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली. सुबह 5 बजे भी फ‍िर मौके पर पहुंची, पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद हैं, जिला कलेक्टर ने कहा कि वो सभी प्रयास किए जा रहे हैं, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में जरूरी है, प्रयास यही है कि बच्ची को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके, बहरहाल 65 घंटे का लंबा समय बीत जाने के बाद भी सफलता नहीं मिलने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की