,

Chaibasa : केरल में मिला चाईबासा का लापता बेटा, 14 साल बाद परिवार से मिलने की उम्मीद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chaibasa

Report by: Prem Srivastava, Edit by: Priyanshi Soni

Chaibasa : झारखंड के चाईबासा से करीब 12 से 14 वर्ष पहले लापता हुआ एक बालक केरल के कन्नूर जिले में मिला है। अब वह लगभग 18 वर्ष का हो चुका है और अपने परिवार से दोबारा मिलने की आस लगाए हुए है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों की तलाश तेज कर दी गई है।

Chaibasa : धुंधली यादों के सहारे पहचान की कोशिश

युवक का नाम गोमा उर्फ राजा बताया जा रहा है। उसे अपने बचपन की कुछ ही बातें याद हैं। उसके अनुसार, वह झारखंड के चाईबासा का रहने वाला है। उसे इतना याद है कि उसका घर एक छोटे पहाड़ पर स्थित था और पहाड़ के नीचे एक स्कूल था, हालांकि स्कूल का नाम उसे याद नहीं है। युवक ने यह भी बताया कि चाईबासा रेलवे स्टेशन से बस या ऑटो से कुछ दूरी तय करने के बाद, एक साइकिल मरम्मत की दुकान के पास उतरकर थोड़ी दूर पैदल चलने पर उसका घर आता था।

Chaibasa

Chaibasa : परिवार के सदस्यों के नाम भी बताए

युवक को अपने परिवार के कुछ नाम भी याद हैं। उसने पिता का नाम बोलराम, मां का नाम मणि और भाई का नाम फंटूस बताया है। इसके अलावा उसकी दो छोटी बहनों के नाम टरकी और तिर्की होने की बात कही है। इन जानकारियों के आधार पर परिवार की खोज की जा रही है।

Chaibasa : 2016 से चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन में रह रहा था

सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2016 में युवक को केरल के त्रिशूर स्थित एक चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन (CCI) में दाखिल कराया गया था। इससे पहले वह एक गैर-सरकारी संस्था (NGO) की देखरेख में रह रहा था। अनुमान है कि वह वर्ष 2013-14 के आसपास चाईबासा से लापता हुआ था।

Chaibasa : संस्था ने शुरू की परिजनों की तलाश

मामले की जानकारी मिलते ही “Missing and Found Children Network” के संस्थापक और उनकी टीम ने युवक के परिजनों की खोज शुरू कर दी है। संस्था ने झारखंड के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी युवक या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत संपर्क करें।

Chaibasa : संपर्क विवरण:

मोबाइल नंबर: 9446646304
संपर्क व्यक्ति: ओकेएम अशरफ

संस्था ने आम नागरिकों से इस खबर को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि वर्षों से बिछड़ा यह बेटा अपने परिवार से मिल सके।

Read also: Sirmaur: निजी बस की मनमानी से बांदल अलग-थलग, एचआरटीसी बहाली की उठी मांग

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता