Rampur : रामपुर में दिनदहाड़े खूनी वारदात: जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rampur

Report: Aashif khan

Rampur : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला पंचायत कार्यालय परिसर में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात से कचहरी और प्रशासनिक हलके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पंचायत परिसर में चली गोलियां, अधिवक्ता की मौके पर मौत

Rampur जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता फारूक अहमद आज अपनी पत्नी से मिलने के लिए जिला पंचायत कार्यालय गए थे, जहाँ उनकी पत्नी कार्यरत हैं। इसी दौरान वहां तैनात जिला पंचायत के बाबू (लिपिक) अजगर से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अजगर ने असलहा निकालकर फारूक अहमद पर गोली चला दी। गोली लगने से लहूलुहान अधिवक्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी ने संभाला मोर्चा

Rampur वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ एसपी विद्या सागर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद वकीलों और परिजनों में भारी आक्रोश को देखते हुए जिला पंचायत परिसर और अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी अजगर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

अधिवक्ताओं में शोक और आक्रोश की लहर

Rampur दिनदहाड़े एक वकील की हत्या की खबर मिलते ही रामपुर बार एसोसिएशन और साथी अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में वकील जिला अस्पताल और घटना स्थल पर एकत्र हो गए। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे निजी रंजिश या तात्कालिक विवाद की बात सामने आ रही है, जिसकी पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है।

Read this: Firozabad : शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़: 92 लाख की अवैध शराब जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: