Threats to Bollywood Actor: आयुष शर्मा को आया धमकी भरा ईमेल, रोहित शेट्टी फायरिंग और रणवीर सिंह केस से जुड़ाव की जांच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Threats to Bollywood Actor

Edit by: Priyanshi Soni

Threats to Bollywood Actor:मुंबई में हाल के दिनों में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों को धमकियां मिलने और फायरिंग जैसी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद अब अभिनेता आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिलने की खबर सामने आई है। इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह को भी वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी।

Threats to Bollywood Actor: आयुष शर्मा को मिला धमकी भरा ईमेल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आयुष शर्मा को भेजे गए ईमेल में प्रेषक ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। हालांकि इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ईमेल की पूरी सामग्री भी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Threats to Bollywood Actor

आयुष शर्मा की ओर से अब तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह ईमेल किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या फिर किसी शरारती तत्व की हरकत है।

Threats to Bollywood Actor: रणवीर सिंह को भी मिली थी धमकी

आयुष शर्मा को मिली धमकी से एक दिन पहले अभिनेता रणवीर सिंह को भी धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह के असिस्टेंट को एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप वॉइस नोट मिला था, जिसमें कथित तौर पर करोड़ों रुपये की मांग की गई थी।

जांच एजेंसियां इन दोनों मामलों के बीच संभावित संबंध की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस को संदेह है कि इन घटनाओं का उद्देश्य जबरन वसूली हो सकता है, हालांकि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा।

Threats to Bollywood Actor: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

पिछले सप्ताह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई थी। एक अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने पुणे से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को 17 फरवरी 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इन सभी घटनाओं के बीच कोई कड़ी है।

Threats to Bollywood Actor: आयुष शर्मा का फिल्मी सफर

आयुष शर्मा ने साल 2018 में फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ वरीना हुसैन नजर आई थीं। 35 वर्षीय अभिनेता को हाल ही में 2024 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर ‘रुस्लान’ में देखा गया था, जिसमें विद्या मालवड़े, जगपति बाबू और सुश्री मिश्रा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

Threats to Bollywood Actor: फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने बॉलीवुड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। मुंबई पुलिस सभी मामलों की गहन जांच कर रही है और संभावित कनेक्शन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

फिलहाल कलाकारों और प्रोडक्शन हाउसों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Read also: Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठंड लगभग गायब, अगले 5 दिन तापमान बढ़ने के आसार

LPG Gas Shortage: गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस संकट पर फूटा गुस्सा, एजेंसी में हंगामा

LPG Gas Shortage: कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर रेप और हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर में महामाया द्वार के पास महिला से दुष्कर्म

Vaibhav Suryavanshi बने मैन ऑफ द मैच, 26 गेंदों में बनाए 78 रन, कोहली से मिला खास तोहफा

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बरसापारा स्टेडियम

Child Abuse: दुर्ग में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Child Abuse: शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई

Thailand से डिपोर्ट हुआ वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा भारत

Thailand: भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर

Artemis 2 Mission: नासा का ऐतिहासिक चंद्र मिशन सफल, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

Artemis 2 Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis 2 मिशन सफलतापूर्वक

US Iran Talks: ईरान को जे डी वैंस की चेतावनी, बातचीत से पहले बढ़ा तनाव

US Iran Talks: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने शुक्रवार को

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. बच्ची के अपहरण के

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास