मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर राजस्थान, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य को बाघ देने की स्वीकृति जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
On the instructions of Chief Minister Dr. Yadav, approval for giving tigers to Rajasthan, Orissa and Chhattisgarh states is issued.

केन्द्र की अनुमति के बाद बाघों का होगा हस्तांतरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा राजस्थान, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य को बाघ हस्तांतरित करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। जारी आदेश में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व और कान्हा टाइगर रिजर्व से राजस्थान को 4 मादा बाघ, उड़ीसा को एक नर एवं 2 मादा बाघ और छत्तीसगढ़ राज्य को 2 नर एवं 6 मादा बाघ सौंपे जायेंगे।

जारी आदेश में कहा गया है कि बाघ देने की सैद्धांतिक प्रक्रिया में बाघ एवं बाघिन को ट्रांसलोकेट करने की कार्यवाही अधिकृत पशु चिकित्सक की देखरेख में की जाये। बाघों के जीवन को किसी प्रकार का खतरा न हो, इसका ध्यान रखा जाये। ट्रांसलोकेट किये जाने का सम्पूर्ण व्यय संबंधित राज्य द्वारा वहन किया जायेगा। हस्तांतरण की विधिवत अनुमति भारत सरकार से प्राप्त की जाये।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की