,

Firozabad Village Pradhan Shot: फिरोजाबाद में लग्न-टिका समारोह के दौरान चली गोली

Firozabad Village Pradhan Shot: Shots fired during marriage-tika ceremony in Firozabad

मैरिज होम में मची अफरा-तफरी, पुरानी रंजिश में भतीजे पर गोली मारने का आरोप

Firozabad Village Pradhan Shot: फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात एक खुशी का माहौल उस समय दहशत में बदल गया, जब लग्न-टिका कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चल गई। घटना लक्ष मैरिज होम की है, जहां आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे नगला सौठ के ग्राम प्रधान सोमप्रकाश को गोली मार दी गई।
गोली लगते ही ग्राम प्रधान लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े, जिससे समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।

घायल प्रधान जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Firozabad Village Pradhan Shot: घायल ग्राम प्रधान सोमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि उन पर गोली उनके ही भतीजे ने पुरानी रंजिश के चलते चलाई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ ALSO: IND-PAK मुकाबले पर खत्म हुआ गतिरोध, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मुकाबला
घटना की सूचना मिलते ही थाना रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रधान को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…