,

District Magistrate Inspection Chandausi: जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया ने चंदौसी में 6 प्रमुख विभागों का किया औचक निरीक्षण

- Advertisement -
Ad imageAd image
District Magistrate Inspection Chandausi: District Magistrate Dr. Rajendra Paisia ​​conducted a surprise inspection of 6 major departments in Chandausi.

District Magistrate Inspection Chandausi: स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली और नगर पालिका में दस्तावेजों की गहन जांच

जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखने के लिए व्यापक स्तर पर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली चंदौसी, नगर पालिका परिषद चंदौसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी सहित कुल 6 स्थानों का निरीक्षण किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। वहीं कोतवाली और नगर पालिका परिषद में रखे गए अभिलेखों की गहन जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

District Magistrate Inspection Chandausi: तहसील और विकास खंड में सफाई व योजनाओं की समीक्षा

निरीक्षण के अगले चरण में जिलाधिकारी ने तहसील चंदौसी पहुंचकर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे विकास खंड बनिया खेड़ा पहुंचे, जहां परिसर निरीक्षण के साथ-साथ सेनेटरी पैड बनाने वाली मशीन का भी अवलोकन किया। फिलहाल मशीन बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उसके बंद होने के कारणों की जानकारी ली और शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत विकासखंड गुन्नौर, जुनावई व राजपुरा के 52 पात्र लाभार्थी किसानों को पंपिंग सेट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

READ ALSO: Weather Update: फरवरी में बदलेगा मौसम, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अनुमान

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर, खंड विकास अधिकारी ज्योत्सना त्रिपाठी, एडीओ पंचायत नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को शीघ्र दूर करने के स्पष्ट निर्देश दिए।