,

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Saharsa

रिपोर्ट: रतना मिश्रा

Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा गांव में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां चार युवकों ने एक साथ खेत में जाकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इस आत्मघाती कदम के कारण दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

खेत में कीटनाशक खाकर दी जान, खगड़िया में चल रहा इलाज

Saharsa प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त गांव के पास एक खेत में एकत्र हुए थे, जहां उन्होंने अज्ञात कारणों से कीटनाशक खा लिया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दो ने दम तोड़ दिया। शेष दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर किया गया है, जहां वे जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल और घटनास्थल, दोनों जगह नजर बनाए हुए है।

‘लौंडा नाच’ में कलाकार थे चारों युवक, मौत की वजह रहस्यमय

Saharsa मृतक और घायल युवक आपस में गहरे दोस्त थे। बताया जा रहा है कि वे स्थानीय स्तर पर ‘लौंडा नाच’ (सांस्कृतिक कार्यक्रम) में कलाकार के रूप में काम करते थे और साथ ही मजदूरी भी करते थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन चारों ने एक साथ इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है; मृतक राजा कुमार के पिता ने बताया कि जब तक उन्हें खबर मिली और वे पहुंचे, तब तक शवों को पोस्टमार्टम और इलाज की प्रक्रियाओं के लिए भेजा जा चुका था।

एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच शुरू, इलाके में पुलिस कैंप

Saharsa घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश ठाकुर दल-बल के साथ फरेवा गांव पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और जीवित बचे युवकों के बयान के बाद ही चल पाएगा।

Read this: Nawada : रजौली में अतिक्रमण पर प्रशासन का प्रहार: बजरंगबली चौक पर चिपकाए गए सैकड़ों नोटिस, सोमवार को तलब किए गए दुकानदार

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार