,

Hazaribagh : बड़कागांव में अपराधियों का तांडव: ज्वेलरी शॉप से 25-30 लाख की लूट, फायरिंग में एक घायल

Hazaribagh

Report: Rupesh kumar dass

Hazaribagh : जिले के बड़कागांव में शुक्रवार को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। डेली मार्केट स्थित एक आभूषण दुकान में घुसकर अपराधियों ने करीब 25 से 30 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाते हुए फरार हो गए।

ग्राहक बनकर आए और हथियार के बल पर की लूट

Hazaribagh जानकारी के अनुसार, बसरिया मोहल्ला निवासी प्रभु सोनी की ज्वेलरी दुकान में तीन अज्ञात अपराधी ग्राहक के वेश में दाखिल हुए थे। दुकान में प्रवेश करते ही अपराधियों ने हथियार निकाल लिए और दुकानदार को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने महज कुछ ही मिनटों में दुकान में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेट लिए। भागते समय उन्होंने इलाके में खौफ पैदा करने के लिए 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग की। इस गोलाबारी में सुधीर सोनी नामक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए।

घायल की स्थिति और पुलिसिया कार्रवाई

Hazaribagh घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल सुधीर सोनी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर फरार हुए हैं। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुँची और अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की नाकेबंदी कर दी है।

व्यापारियों में भारी आक्रोश

Hazaribagh दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय व्यवसायियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि व्यस्त बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read this: Katihar:पत्नी की सरेआम गोली मारकर हत्या, 5 साल पहले पति भी मारा गया था

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…