Sagar : नर्स की दिनदहाड़े हत्या से आक्रोश, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर लगाया चक्काजाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sagar

Report: Ravi sen

Sagar : मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ में एक सिरफिरे आशिक द्वारा ड्यूटी पर तैनात नर्स की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार सुबह 11 बजे सागर-छतरपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

ड्यूटी के दौरान पीछे से मारी गोली

Sagar वारदात बुधवार रात करीब 8:30 बजे की है, जब शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ 23 वर्षीय नर्स दीपशिखा अपनी ड्यूटी के दौरान अस्पताल से बाहर निकली थीं। अस्पताल से महज 50 मीटर दूर एक चाय की दुकान के पास पहले से घात लगाकर बैठे युवक ने उन्हें रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने दीपशिखा को धक्का दिया और पीछे से उन पर दो राउंड फायर कर दिए। गोलियां दीपशिखा की पीठ को चीरते हुए सीने में जा धंसीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विवाह के प्रस्ताव को ठुकराना बना हत्या का कारण

Sagar प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नर्स दीपशिखा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन नर्स द्वारा इनकार करने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन और इंसाफ की मांग

Sagar घटना से आक्रोशित मृतका के परिजनों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे पर बैठकर नारेबाजी की। उनकी मांग है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और वरिष्ठ अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Read this: Indore : शोकाकुल पिता की गुहार, आरोपियों के लिए पैरवी न करे वकील संगठन

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष