,

Dog Bite Case: ग्वालियर में कुत्ते के काटने से महिला की मौत – रेबीज वैक्सीन न मिलने से बिगड़ी हालत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior

Dog Bite Case: ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित सिकंदर कंपू दाने की बगिया निवासी 48 वर्षीय किरण लालवानी को करीब एक माह पहले घर के पास आवारा कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद परिजन उन्हें सिंधी कॉलोनी के एक डॉक्टर के पास ले गए थे।

Dog Bite Case: डॉक्टर ने एंटी-रेबीज से किया इनकार

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने केवल टिटनेस का इंजेक्शन लगाया और रेबीज एंटीडोज की जरूरत से इनकार कर दिया। इस लापरवाही के कारण महिला को समय पर वैक्सीन नहीं लग सकी।

हाइड्रोफोबिया हुआ, अस्पताल में मौत
कुछ दिनों बाद किरण की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें पानी और हवा से डर लगने लगा और पैर काम करना बंद कर गए। गंभीर हालत में उन्हें न्यू जेएएच के 1000 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dog Bite Case
किरण लालवानी

ग्वालियर में तेजी से बढ़ रहे डॉग बाइट केस
जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के अनुसार, 2025 में तीन प्रमुख अस्पतालों (न्यू जेएएच, जिला अस्पताल मुरार, सिविल अस्पताल हजीरा) में 82,496 डॉग बाइट मरीज पहुंचे।

  • जनवरी 2026: 8,629 मरीज
  • फरवरी (4 दिन): 1,013 मरीज
    कुल मिलाकर 13 महीने 4 दिन में 1,00,767 लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।

देश का पहला ‘रेबी प्रो ऐप’ तैयार
मरीजों को समय पर वैक्सीन याद दिलाने के लिए जीआरएमसी ने “रेबी प्रो ऐप” बनाया है। इसमें मरीज की एंट्री होते ही अगली डोज की तारीख पर मोबाइल पर मैसेज भेजा जाएगा।

Dog Bite Case: मुरार में सबसे ज्यादा मामले

नगर निगम की नसबंदी मुहिम पर सवाल उठ रहे हैं।

  • 2025 में जिला अस्पताल मुरार में 31,756 मरीज
  • 2026 (अब तक): मुरार – 3,445, न्यू जेएएच – 3,351, सिविल अस्पताल हजीरा – 2,958 मरीज

Dog Bite Case: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के बेटे कपिल लालवानी ने नगर निगम और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “जिस तरह मेरी मां तड़पी, ऐसा किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल