Budget 2026: आम बजट में MSME के लिए बड़ा बूस्ट, ₹10,000 करोड़ की विकास निधि, माइक्रो यूनिट्स को मिली विशेष राहत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Budget 2026

Edit by: Priyanshi Soni

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में MSME सेक्टर के लिए एक बड़े पैकेज की घोषणा की है, जिससे छोटे, सूक्ष्म और उभरते उद्योगों को सीधा सहारा मिलेगा। बजट का सबसे बड़ा ऐलान 10,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता वाली विकास निधि है। सरकार का उद्देश्य इसके जरिए “चैंपियन MSME” तैयार करना है- यानी ऐसे छोटे उद्योग जो भविष्य में बड़े निर्यातक बनें और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करें।

Budget 2026: माइक्रो यूनिट्स के लिए ₹2,000 करोड़ का टॉप-अप फंड

Budget 2026

सूक्ष्म उद्योगों (माइक्रो यूनिट्स) को राहत देने के लिए सरकार ने 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप फंड दिया है। इससे बहुत छोटे कारोबारियों को पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी, खासकर उन उद्यमियों को जो कारोबार विस्तार करना चाहते हैं लेकिन बैंक लोन पाने में कठिनाई का सामना करते हैं। इसके अलावा, नकदी संकट से जूझ रहे छोटे व्यापार और ट्रेड सेक्टर के लिए चार अलग-अलग उपायों के तहत कैश सपोर्ट की भी घोषणा की गई है।

Budget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को ₹40,000 करोड़ का बड़ा प्रावधान

देश में मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट सेक्टर को 40,000 करोड़ रुपये का बड़ा बजटीय प्रावधान मिला है। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनियों, उनकी सप्लाई चेन और नई फैक्ट्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

Budget 2026: 3 राज्यों में बनेंगे डेडिकेटेड मिनरल पार्क

सेमीकंडक्टर मिशन के तहत घरेलू उत्पादन, भारतीय बौद्धिक संपदा (IP) और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे। इससे खनन, प्रोसेसिंग और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को दीर्घकालिक फायदा मिलेगा और भारत की औद्योगिक क्षमता मजबूत होगी।

Read also: Budget 2026: आम बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Judiciary : मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति ,जल्द न्याय दिलाने की दिशा में नई पहल

MP Judiciary : तेज, पारदर्शी, जवाबदेह होगी न्यायिक प्रक्रिया,फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन दिलाएगा

Bhopal प्रदेश में निरंतर सशक्त हो रही स्वास्थ्य सेवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में

SBI में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 जून तक करें आवेदन

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती

Sushasan Tihar Inspection: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा में औचक निरीक्षण

Sushasan Tihar Inspection: पामगढ़ के ग्राम कोसला पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक अमले में

Bhilai Municipal Corporation Dispute: महापौर समेत 32 पार्षदों ने दायर की रिट याचिका

Bhilai Municipal Corporation Dispute: आयुक्त को हटाने वाले प्रस्ताव को शासन तक