Gold Silver Price Drop: सोना-चांदी में धड़ाम! सोना 20 हजार और चांदी 1.06 लाख रुपए सस्ती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold Silver Price Drop

Gold Silver Price Drop: शुक्रवार को गोल्ड और सिल्वर मार्केट में गिरावट देखने को मिली। MCX पर प्रॉफिट बुकिंग के कारण चांदी 1,06,092 रुपए (26.53%) गिरकर 1 किलो 2,93,801 रुपए पर आ गई। वहीं सोना भी 20,323 रुपए (12%) सस्ता होकर 10 ग्राम 1,49,080 रुपए पर पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में भी चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ। IBJA के अनुसार, 1 किलो चांदी का भाव अब 3,39,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,65,795 रुपए पर है।

MCX और सर्राफा बाजार में दाम अलग क्यों?

  • MCX: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जहां सोना-चांदी की ट्रेडिंग सेकंड-बाय-सेकंड होती है।
  • सर्राफा: फिजिकल गोल्ड खरीदने का बाजार, जिसमें लाने-ले जाने और स्टोर करने का खर्च शामिल होता है।

एक्सपर्ट का विश्लेषण:
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने बताया कि शुक्रवार को सोना और चांदी के सभी प्रकार के कॉन्ट्रैक्ट्स—चाहे मेगा हों या मिनी—लोअर सर्किट में चले गए। उन्होंने कहा कि ऊँचे दामों से भारी मुनाफा वसूली देखने को मिली और ईटीएफ (Exchange Traded Funds) में गिरावट वायदा बाजार की तुलना में कहीं अधिक रही। घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ की कीमतों में लगभग 20% तक की तेज गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी बाजार का असर:
कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के रूप में केविन वार्श के नाम की अटकलों ने भी सोना और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ाया। पूर्व फेड गवर्नर वार्श को मौद्रिक नीति में सख्त रुख अपनाने वाला माना जाता है, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हो सकता है।

Gold Silver Price Drop

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वार्श सख्त मौद्रिक नीति अपनाते हैं, तो डॉलर और मजबूत होगा, जिसका सीधा असर सोना और चांदी जैसी सुरक्षित निवेश वाली धातुओं पर पड़ेगा। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को संकेत दिया कि शुक्रवार सुबह फेड के नए चेयरमैन जेरोम पॉवेल के उत्तराधिकारी की घोषणा की जाएगी। इस दौरान डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.33% की तेजी के साथ 96.60 पर कारोबार करता नजर आया।

Gold Silver Price Drop: सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें:

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, BIS हॉलमार्क चेक करें।
  2. कीमत और वजन को कई सोर्सेज से क्रॉस चेक करें।

यह खबर भी पढ़ें: Volkswagen India Launch: 2026 में लॉन्च होंगी 5 नई कारें, पहली होगी 7-सीटर Tayron R-Line SUV

Gold Silver Price Drop: असली चांदी की पहचान के 4 आसान तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती।
  • आइस टेस्ट: बर्फ तेजी से पिघले।
  • स्मेल टेस्ट: कोई गंध नहीं।
  • क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ें, काला निशान आए तो असली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद

Ashutosh Rana और रेणुका शहाणे ने मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, फिर से लिए सात फेरे

Ashutosh Rana: फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित और सादगी पसंद कपल Ashutosh Rana

टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Report by: Priyanshi Soni Divyanka Tripathi: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस Divyanka

प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 साल पूरे, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 26 मई 2026 को देश के प्रधानमंत्री के

UP Police के 29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, UPSC को भेजे गए नाम

Report by: Vandana Rawat UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ के 20 जिलों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 26 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों