Heritage Site: ताज के पास टावर निर्माण पर सवाल, ASI नियमों के उल्लंघन का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Heritage Site

Heritage Site: विश्व धरोहर ताजमहल के बेहद नजदीक मोबाइल टावर निर्माण को लेकर आगरा में विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सुप्रीम कोर्ट और पुरातत्व विभाग के निर्देशों की अनदेखी करते हुए ताजमहल से करीब 40 मीटर की दूरी पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह निर्माण कुत्ता पार्क क्षेत्र में स्थित एक मंदिर की चौथी मंजिल पर किया जा रहा है।

Heritage Site

Heritage Site: ASI की अनुमति के बिना निर्माण का आरोप

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ताज ट्रेपेजियम जोन और संरक्षित स्मारक क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निर्माण के लिए पुरातत्व विभाग की अनुमति अनिवार्य है। इसके बावजूद मोबाइल टावर के लिए न तो कोई अनुमति ली गई और न ही संबंधित दस्तावेज दिखाए गए।

स्थानीय लोगों में बढ़ती नाराजगी
निर्माण को लेकर इलाके के लोगों में भारी रोष है। उनका कहना है कि उन्हें न तो पहले कोई सूचना दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई। विरोध कर रहे लोगों ने प्रशासन से तत्काल निर्माण रुकवाने की मांग की है।

Heritage Site

स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन से आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि टावर के पास रहने वाले एक व्यक्ति की तबीयत पहले से खराब हो रही है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior Police: कोहरे की रात, पुलिस की सख्ती; ग्वालियर में 292 बदमाश दबोचे, 319 गुंडों की हुई जांच

Heritage Site: विरासत और जनस्वास्थ्य से जुड़ा मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला सिर्फ नियमों के उल्लंघन का नहीं, बल्कि ताजमहल जैसी विश्व धरोहर की सुरक्षा और आम जनता के स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में