Indian Cricket Team: पांचवें T20 से पहले टीम इंडिया पहुंची पद्मनाभस्वामी मंदिर, कप्तान समेत कई प्लेयर्स नजर आए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indian Cricket Team

Indian Cricket Team: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का दौरा किया। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव समेत कई खिलाड़ी मंदिर में मौजूद थे।

Indian Cricket Team: मंदिर में पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी

टीम इंडिया के मंदिर में खड़े होकर फोटो खिंचवाते और मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद लेते वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान भारी संख्या में फैंस भी मंदिर पहुंचे और खिलाड़ियों को देखने की कोशिश की।

Indian Cricket Team

टी20 सीरीज की स्थिति

भारत और न्यूजीलैंड की इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 3-1 से आगे है। शुरुआती तीन मुकाबलों में टीम इंडिया ने कीवी टीम को मात दी, जबकि चौथे मैच में विशाखापत्तनम में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 215 रन बनाए, जबकि जवाब में भारत 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team: पांचवां टी20 मुकाबला

सीरीज का आखिरी मैच 31 जनवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। फैंस को कप्तान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखने का खासा इंतजार रहेगा।

Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी

इस सीरीज के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी। टीम इंडिया ने 2024 में फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब जीता था। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना खिताब डिफेंड करने उतरेगी और पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेला जाएगा।

Indian Cricket Team
- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय