IMD Alert: एमपी में फिर बदलेगा मौसम – आधे प्रदेश में कोहरा, कल से 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-14/

IMD Alert: मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने की तैयारी कर ली है। प्रदेश के करीब आधे हिस्से में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, वहीं अब कल से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD Alert: आधे प्रदेश में छाया कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के करीब 24 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, निवाड़ी, दतिया, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, सीधी और सिंगरौली में विजिबिलिटी प्रभावित रही।

IMD Alert

स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मध्यप्रदेश में फिर बारिश का सिस्टम सक्रिय हो रहा है। 31 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

IMD Alert: अगले 3 दिन का बारिश अलर्ट

31 जनवरी:
ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अलर्ट।

1 फरवरी:
नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में बारिश की संभावना।

2 फरवरी:
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, सागर, दमोह, कटनी, सतना, उमरिया, शहडोल, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Alert

IMD Alert: सिस्टम के बाद बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण तेज जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, जिसका असर मध्यप्रदेश में भी दिख रहा है। सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में एक बार फिर दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होगा।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की