,

Rewa : डीजीपी के आदेशों को ठेंगा: रीवा में यातायात थाना प्रभारी ने वर्दी में बनाई रील, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rewa

Report: Vijay tiwari

Rewa मध्य प्रदेश पुलिस में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा जारी किए गए सख्त निर्देशों का रीवा में खुला उल्लंघन देखने को मिला है। रीवा की यातायात थाना प्रभारी अनिमा शर्मा का सरकारी वाहन में बैठकर वर्दी में रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। यह मामला तब सामने आया है जब प्रदेश भर में पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया पर वर्दी में वीडियो पोस्ट करने पर कड़ा प्रतिबंध लगा हुआ है।

फिल्मी गानों पर रील बनाकर बटोरीं सुर्खियां

Rewa वायरल वीडियो में यातायात थाना प्रभारी अनिमा शर्मा सरकारी पुलिस वाहन में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने ‘मोहब्बत की नहीं जाती, हो जाती है’ और ‘मैं तेरे इश्क में’ जैसे लोकप्रिय फिल्मी गानों पर रील बनाई है। वीडियो में वर्दी का उपयोग और फिल्मी अंदाज में हाव-भाव दिखाना अब विभाग के लिए चर्चा का विषय बन गया है। रील पोस्ट होने के बाद स्थानीय स्तर पर इसे पुलिस के अनुशासन के खिलाफ माना जा रहा है।

डीजीपी के निर्देशों की अवहेलना

Rewa उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कुछ समय पहले ही एक औपचारिक आदेश जारी कर पुलिसकर्मियों को वर्दी पहनकर रील बनाने या फोटो डालकर ‘हीरो’ बनने पर रोक लगाई थी। उन्होंने सभी आईजी (IG) को निर्देश दिए थे कि ऐसे कृत्यों से पुलिस की छवि धूमिल होती है, अतः इसे गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाए। बावजूद इसके, रीवा में थाना प्रभारी का यह वीडियो डीजीपी के सख्त रुख को चुनौती देता प्रतीत हो रहा है।

अब कार्रवाई पर टिकीं सबकी निगाहें

Rewa सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय है कि क्या नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली थाना प्रभारी पर कोई दंडात्मक कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल, रीवा जिला पुलिस के आला अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Read this: Chhindwara 29 January : मौत के सामने अडिग रही 12 वर्षीय कपूरी: 5 तेंदुओं के बीच से गुजरकर पहुंची स्कूल

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में