,

MP News 29-01-2026: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP News 29-01-2026

MP News 29-01-2026:

1. बारिश-ओलों के बाद MP में घना कोहरा, फिर मावठा गिरने के आसार

मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ सकती है।

MP News 29-01-2026

2. भोपाल के वार्ड-45 में पानी-ड्रेनेज की समस्या, पार्षद ने उठाए सवाल

भोपाल के वार्ड-45 में पानी और ड्रेनेज की गंभीर समस्या सामने आई है। भास्कर टॉक में पार्षद सोनीला ने कहा कि स्कूल और आंगनवाड़ी जैसी उपलब्धियां मिली हैं, लेकिन अगर नगर निगम का सहयोग मिले तो विकास का रोडमैप पूरा हो सकता है।

3. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की डिविजन बेंच को भेजा भोजशाला मामला

सुप्रीम कोर्ट ने धार स्थित भोजशाला विवाद से जुड़ा मामला हाई कोर्ट की डिविजन बेंच को भेज दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अब भोजशाला के भविष्य को लेकर फैसला अगले 98 दिनों में होगा। एएसआई सर्वे की रिपोर्ट 21 दिनों के भीतर सार्वजनिक की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।

4. एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर पर आज बड़ा फैसला

इंदौर में एलआईजी से नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर आज अहम बैठक हो रही है। बैठक में रूट, लंबाई और संभावित बदलावों पर चर्चा की जाएगी। इस परियोजना से शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान की उम्मीद है।

MP News 29-01-2026:

5. आरटीई में दाखिल 42 बच्चों की पढ़ाई संकट में

मध्यप्रदेश में एक स्कूल बंद होने से आरटीई के तहत दाखिल 42 बच्चों की नि:शुल्क पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गलत बताते हुए उचित समाधान का आश्वासन दिया है।

v

6. भोपाल में पानी की जांच में लापरवाही, केवल क्लोरीन की जांच

भोपाल में जल सैंपलिंग के नाम पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। 11 मानकों में से केवल क्लोरीन की ही जांच की गई। लोगों ने सवाल उठाया कि नाली के पानी को शुद्ध बताने से पहले पूरी जांच क्यों नहीं की गई।

7. डेटिंग एप के जरिए ठगी, भोपाल में ‘ड्रंकन गर्ल’ मामला

भोपाल में डेटिंग एप के जरिए युवाओं को फंसाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पहले मुलाकात कराई गई, फिर बार ले जाकर बिल के नाम पर ठगा गया। पुलिस ने एक बाइक जब्त की है।

8. भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन में बदलाव की तैयारी

भोपाल में बिना मास्टर प्लान और निवेश क्षेत्र तय किए रजिस्ट्री के आधार पर प्रॉपर्टी रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

MP News 29-01-2026

MP News 29-01-2026:

9. रीवा में विधायक से बदसलूकी, वीडियो वायरल

रीवा में एक विधायक को गालियां देने और मारने दौड़ने का वीडियो सामने आया है। 40 सेकंड में 30 बार अपशब्द कहे गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

10. खंडवा मेडिकल कॉलेज की मान्यता पर संकट

खंडवा मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग में केवल एक प्रोफेसर पदस्थ है, जिन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया। स्टाफ की कमी के कारण कॉलेज की मान्यता पर संकट गहरा गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय