Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit jain
Expressway Accident: अटल एक्सप्रेसवे पर मालवाहक गाड़ी पलटी, चालक और सहचालक की हालत गंभीर:राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह अटल एक्सप्रेसवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार मालवाहक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी।
Expressway Accident: चालक और सहचालक गंभीर

घटना के दौरान चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर है और उनका इलाज जारी है।
हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में
यह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और यह मार्ग अब खतरनाक बनता जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Raipur Drug Crackdown: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोगो पेपर और हुक्का सामग्री का अवैध नेटवर्क ध्वस्त
Expressway Accident: पुलिस की चेतावनी और सुरक्षा अपील
पुलिस ने सभी वाहन चालकों और राहगीरों से सतर्क रहने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।






