,

Muzaffarnagar News: मामूली कहासुनी पर दोस्त ने किया चाकू से हमला, आरोपी फरार

Muzaffarnagar News

Report by: Anuj Saini, Edit by: Priyanshi Soni

Muzaffarnagar News: मुज़फ्फरनगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के बोपडा गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

चाकू से हमला कर मौके से फरार हुआ आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दीपक ने अपने दोस्त सोनू पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया।

Muzaffarnagar News: शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Muzaffarnagar News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित

एसएसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष पुलिस टीमें बनाई गई हैं। पुलिस अधिकारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Muzaffarnagar News: गांव में तनाव, पुलिस तैनात

हत्या की घटना के बाद बोपडा गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Read also: Agra Court Hearing: ताजमहल को तेजोमहालय बताने वाला मामला टला, कोर्ट ने दी नई तारीख

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…