,

Raipur Drug Crackdown: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोगो पेपर और हुक्का सामग्री का अवैध नेटवर्क ध्वस्त

Raipur Drug Crackdown

Reporter: Himanshu Patel, edit By: Mohit Jain

Raipur Drug Crackdown: रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोगो पेपर और हुक्का सामग्री के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध रोलिंग पेपर (गोगो पेपर) जब्त किया गया है।

Raipur Drug Crackdown: 9 दुकानें सील, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत शहर की 9 दुकानों को सील किया है, जहां अवैध रूप से गोगो पेपर और हुक्का सामग्री की बिक्री की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान 2 लाख रुपये से अधिक कीमत का रोलिंग (गोगो) पेपर जब्त किया गया है। वहीं इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Drug Crackdown

Raipur Drug Crackdown: थोक विक्रेता और सप्लायरों की भूमिका की जांच

पुलिस जांच में थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आगे और भी गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई DCP नॉर्थ के नेतृत्व में की गई, जिसे नशे के खिलाफ पुलिस की अब तक की बड़ी और सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।

Raipur Drug Crackdown

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे और उससे जुड़े अवैध कारोबार पर किसी भी कीमत पर लगाम लगाई जाएगी और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…