,

MP News 28-01-2026: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 28-01-2026

MP News 28-01-2026:

१) एमपी के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 14 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। उज्जैन, आगर-मालवा और शाजापुर में ओलावृष्टि दर्ज की गई। वहीं खराब मौसम को देखते हुए ग्वालियर में आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

२) कैलाश खेर पहुंचे भोपाल, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर भोपाल पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश अब गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रहा है और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

MP News 28-01-2026:

३) अर्धनग्न युवकों पर तहसीलदार भड़कीं
भोपाल में जमीन पर सरकारी कब्जे से परेशान कुछ युवक अर्धनग्न होकर तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसीलदार ने नाराजगी जताई, जिसके बाद युवक पैर पकड़कर अपनी परेशानी बताते नजर आए।

MP News 28-01-2026:

MP News 28-01-2026:

४) वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर बड़ा खुलासा
एसआईआर प्रक्रिया में 42.74 लाख वोटरों के नाम कटने के बाद नए नाम जोड़ने के लिए केवल 1.69 लाख आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन मंत्री कृष्णा, विश्वास और तुलसी के यहां पहुंचे।

५) भोपाल के 30 इलाकों में बिजली कटौती
मालवीय नगर, बीमाकुंज, कान्हाकुंज सहित भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दानिश हिल्स व्यू और बावड़ियाकलां क्षेत्र भी कटौती की जद में हैं।

६) पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड ईएनसी पर फिर मेहरबानी
पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड ईएनसी मेहरा के फार्म हाउस तक दोबारा सड़क बना दी गई। इसी स्थान पर पहले सड़क निर्माण के चलते ईई समेत तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया था।

७) भोपाल एम्स की आईपीडी में नई व्यवस्था लागू
एम्स भोपाल की आईपीडी में अब बिना अटेंडर कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। लिफ्ट में चेन स्नेचिंग की घटना के बाद यह फैसला लिया गया है। आरोपी के मूवमेंट का रूट मैप खंगाला जा रहा है।

MP News 28-01-2026:

८) पचमढ़ी सेंचुरी से 4 वर्ग किमी जमीन बाहर
पचमढ़ी में 4 वर्ग किलोमीटर जमीन को सेंचुरी क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है। अब पुराने भवनों की जगह जी प्लस वन निर्माण की अनुमति मिल सकेगी।

९) खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने तात्या टोपे स्टेडियम में खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में कैलाश खेर और कैलासा बैंड की प्रस्तुति देखने भारी संख्या में दर्शक पहुंचे।

१०) महाकाल में वीआईपी दर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि महाकाल मंदिर में भगवान के सामने कोई वीआईपी नहीं होता। वीआईपी दर्शन को लेकर अंतिम फैसला अब जिला कलेक्टर ही करेंगे।

MP News 28-01-2026:

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…