Horoscope 28-01-2026: जानिए आज का राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope 28-01-2026

Horoscope 28-01-2026:

१) मेष राशि
आज आपके कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर के नवीनीकरण पर भी विचार कर सकते हैं। संतान की प्रगति आपको खुशी देगी।

२) वृष राशि
आज दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। वैवाहिक जीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे। दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।

३) मिथुन राशि
दिन लाभ देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने अनुभवों से सीख लें। वाद-विवाद से दूरी रखें। उधार का वाहन चलाने से बचें। भाई-बहनों से जरूरी चर्चा हो सकती है।

Horoscope 28-01-2026:

Horoscope 28-01-2026

४) कर्क राशि
उन्नति के अवसर मिलेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता आ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

५) सिंह राशि
दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। रुके कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जरूरतमंद की मदद करें, लेकिन धन के मामलों में सतर्क रहें। साझेदारी में काम करने से पहले पूरी जांच करें।

६) कन्या राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालें। नई कोशिशें सफल होंगी।

७) तुला राशि
दिन सामान्य रहेगा। आलस्य छोड़कर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। जरूरत के अनुसार खर्च करें। जीवनसाथी को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। कला और कौशल में निखार आएगा। विरोधियों से दूरी रखें।

८) वृश्चिक राशि
आय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक मतभेद बातचीत से सुलझेंगे। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। विवाद की स्थिति में शांत रहें।

Horoscope 28-01-2026:

Horoscope 28-01-2026

९) धनु राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। वाणी में संयम रखें। माता से मिली जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। अफवाहों से दूरी रखें।

१०) मकर राशि
अधूरे कार्य पूरे करने की कोशिश सफल होगी। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

११) कुंभ राशि
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। अनावश्यक क्रोध से बचें। किसी भी निर्णय में सोच-समझ जरूरी है। अजनबियों पर भरोसा न करें। मानसिक उलझनें दूर होंगी।

Horoscope 28-01-2026:

Horoscope 28-01-2026

१२) मीन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ होगा और साझेदारी बेहतर चलेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताएंगे। धार्मिक और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में रुचि रहेगी।

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में