,

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री; पाकिस्तान ने आखिरी वक्त में दिखाया असली खेल

- Advertisement -
Ad imageAd image
T20 World Cup 2026

Edit by: Priyanshi Soni

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश क्रिकेट टीम आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। आईसीसी ने इसकी पुष्टि करते हुए स्कॉटलैंड की टीम को टूर्नामेंट में शामिल करने का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी बड़ा फैसला लेते हुए टी20 विश्व कप के लिए अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होगा टी20 विश्व कप 2026

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक महीने पहले सभी टीमों को अपना स्क्वॉड घोषित करना होता है। बांग्लादेश ने तय समयसीमा में अपनी टीम घोषित कर दी थी, लेकिन पाकिस्तान ने केवल आईसीसी को स्क्वॉड भेजा और उसे सार्वजनिक नहीं किया।

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश की मांगों से फंसा मामला

T20 World Cup 2026

इसी दौरान बांग्लादेश कुछ ऐसी मांगों के साथ सामने आया, जिन्हें आईसीसी ने व्यावहारिक नहीं माना। करीब 8 से 10 दिन तक गतिरोध बना रहा। इस पूरे समय पाकिस्तान पर आरोप लगे कि वह पर्दे के पीछे बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है और उसे लगातार “चने के झाड़ पर चढ़ाया” जा रहा था।

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बॉयकॉट की भी उड़ी थी चर्चा

पाकिस्तान में चर्चा यहां तक थी कि अगर बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किया गया, तो पाकिस्तान भी विरोध में टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकता है। इसी वजह से पीसीबी ने विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित नहीं की थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम जरूर घोषित कर दी गई थी, जिससे संदेह और गहरा गया।

बांग्लादेश बाहर होते ही बदला पाकिस्तान का रुख

जैसे ही आईसीसी ने आधिकारिक रूप से बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल करने की घोषणा की, उसके अगले ही दिन पीसीबी ने आनन-फानन में टी20 विश्व कप के लिए अपना स्क्वॉड जारी कर दिया। इससे साफ हो गया कि पाकिस्तान किसी भी तरह का बॉयकॉट नहीं करेगा।

T20 World Cup 2026: भारी नुकसान में बांग्लादेश, पाकिस्तान ले रहा मजे

बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर होने से उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं पाकिस्तान, जो बीते दो हफ्तों से असमंजस और ड्रामे की स्थिति बनाए हुए था, अब पूरी तरह टूर्नामेंट खेलने के मूड में नजर आ रहा है। जानकारों का कहना है कि जैसे ही बांग्लादेश बाहर हुआ, पाकिस्तान ने अपना असली चेहरा दिखा दिया।

Read also: IND vs NZ T20I 2026: कीवी गेंदबाजों की उड़ गई नींद, अभिषेक–सूर्या ने किया काम तमाम, 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सीरीज़ भारत के नाम

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस