उत्तराखंड में हिली धरती, तेज भूकंप के झटके से दहशत में लोग, नुकसान की खबर नहीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नेपाल भूकंप का केंद्र, रिक्टर स्कैल पर तीव्रता 4.8

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आज सुबह एक बार फिर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। सुबह के करीब 4 बजे अचानक धरती हिलने लगी। इस हलचल के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों से बाहर निकल गाए। कोई रजाई ओढ़े था तो कोई नंगे बदन ही बाहर आ गया। किसी ने गर्म कपड़े पहने थे तो कोई कंबल ओढ़ कर बाहर खड़ा था। हालांकि राहत की बात ये रही कि अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

जिला आपदा प्रबंधन के अफसर भूपेंद्र महर ने कहा कि भूकंप का केंद्र नेपाल के जुम्ला में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 थी। झटके पिथौरागढ़ के साथ-साथ चंपावत व अन्य जिलों में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धरती के अंदर 10 किमी. की गहराई में था। इस दौरान ज्यादातर लोग सो रहे थे, इसलिए ज्यादा नुकसान की कोई खबर नहीं आई।

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Dr. Pawan Monga: A Political Leader Committed to Progressive Governance and People-Centric Leadership

New Delhi, India: In a rapidly evolving democracy where citizens seek visionary

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें एक नजर में

CG Top 10 : 1 छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज CG