,

Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Siwan Railway Station Security: Tight security at Siwan Railway Station for Republic Day

संवाददाता: गगन पाण्डेय

Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सिवान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिवान रेलवे पुलिस द्वारा स्क्वायड डॉग और अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ स्टेशन परिसर में गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड और पार्सल घर सहित स्टेशन के हर संवेदनशील हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है।

Siwan Railway Station Security: आने-जाने वाली ट्रेनों और यात्रियों के सामान की सघन तलाशी

सुरक्षा अभियान के तहत आने-जाने वाली सभी ट्रेनों में भी सघन जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस द्वारा यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे जांच के दौरान सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

READ ALSO: Fight on Road :कानपुर में सड़क पर भूचाल! 12-15 लोग भिड़े, पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा से की हाथापाई

Siwan Railway Station Security: रेलवे पुलिस एक्शन में, प्लेटफॉर्म से लेकर यात्री प्रतीक्षालय तक चेकिंग

रेलवे प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।