President Address Nation: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का देश को संबोधन – जानें समय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
President Address Nation

President Address Nation: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज (रविवार) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशवासियों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने जारी स्टेटमेंट में बताया कि उनका यह भाषण शाम 7 बजे से आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित होगा। हिंदी में इसे दूरदर्शन पर पहले और अंग्रेजी में बाद में देखा जा सकेगा।

President Address Nation: क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण

राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के बाद, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय चैनलों पर इसे सुबह 9:30 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेगा।

President Address Nation

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की टाइमिंग
26 जनवरी को इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर परेड सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। लाइव ब्रॉडकास्टिंग सुबह 8 बजे से होगी। परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगी और परेड की शुरुआत होगी।

President Address Nation: वायुसेना का फ्लाई-पास्ट

परेड में शामिल झांकियों के बाद, इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट आसमान में करतब दिखाएंगे। कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ों लोग कर्तव्य पथ पर कार्यक्रम देखने पहुंचेंगे।

मुख्य अतिथि:
इस बार गणतंत्र दिवस पर यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुईस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी