,

E-Challan Fraud: एक क्लिक और लाखों गायब – ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका

- Advertisement -
Ad imageAd image
E-Challan Fraud

E-Challan Fraud: ग्वालियर में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों ने एक बार फिर बड़ा फ्रॉड किया है। मुरार क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी कारोबारी के बैंक खाते से 9 लाख 42 हजार 182 रुपये निकाल लिए गए। ठगी की यह वारदात एक एपीके फाइल के जरिए की गई, जिसे पीडीएफ समझकर डाउनलोड किया गया था।

E-Challan Fraud: क्या है पूरा मामला

मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रहने वाले विजय यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। व्यवसायिक लेनदेन के लिए वे अपनी पत्नी के बैंक खाते का उपयोग करते हैं, जिसमें मोबाइल नंबर उनका ही लिंक है।
25 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर ई-चालान के नाम से एक एपीके फाइल आई। उन्होंने इसे पीडीएफ समझकर डाउनलोड कर लिया। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल करीब आठ मिनट तक बंद रहा, फिर अपने आप चालू हो गया। इसी दौरान साइबर ठगों ने मोबाइल का पूरा एक्सेस हासिल कर लिया।

E-Challan Fraud

20 दिन बाद निकाले गए रुपये

16 जनवरी को अचानक मोबाइल फिर बंद हुआ और महज पांच मिनट के भीतर तीन बार में खाते से 9.42 लाख रुपये निकाल लिए गए।

निकाली गई रकम का विवरण
१. पहली बार – 4 लाख 49 हजार रुपये
२. दूसरी बार – 3 लाख 45 हजार 522 रुपये
३. तीसरी बार – 1 लाख 50 हजार 660 रुपये

घटना के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर ई-जीरो एफआईआर दर्ज की गई। मुरार थाने में मामले की जांच जारी है।

E-Challan Fraud: पुलिस और आईटी विभाग की चेतावनी

स्मार्ट सिटी आईटीएमएस के अनुसार ई-चालान की सूचना केवल एसएमएस के माध्यम से दी जाती है, कभी भी एपीके फाइल नहीं भेजी जाती। ठग इसी तरीके का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

E-Challan Fraud

E-Challan Fraud: सावधानी जरूरी

ई-चालान, केवाईसी या बैंक अपडेट के नाम पर आने वाली किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। मोबाइल में ऐसी फाइल डाउनलोड होते ही फोन हैक होने और बैंक खाते से रकम निकलने का खतरा रहता है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस