Nainital Snowfall: सीजन की पहली बर्फबारी के बाद नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़, सफेद चादर में लिपटे पहाड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nainital Snowfall

Report by: Bhuwan Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Nainital Snowfall : सीजन की पहली बर्फबारी के बाद नैनीताल में पर्यटकों की आमद में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद आज बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे, जहां उन्होंने बर्फ का जमकर आनंद लिया। पर्यटक एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकते और यादगार पल कैमरों में कैद करते नजर आए।

Nainital Snowfall: रामगढ़, मुक्तेश्वर और धानाचूली में भारी हिमपात

नैनीताल से जुड़े रामगढ़, मुक्तेश्वर, धानाचूली समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के करवट लेने के साथ भारी हिमपात हुआ है। चारों ओर फैली बर्फ की सफेद चादर ने प्राकृतिक नजारों को और भी मनमोहक बना दिया है। बर्फ से ढके पहाड़ और पेड़ पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

Nainital Snowfall: स्नो व्यू और हिमालय दर्शन में पर्यटकों की चहल-पहल

Nainital Snowfall

नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्र स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, जीरो पॉइंट और चीना पीक में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। सैलानी इन स्थानों पर पहुंचकर बर्फबारी के दृश्य का आनंद ले रहे हैं और तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।

Nainital Snowfall: सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोकी

पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने 12 पत्थर क्षेत्र पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी। बर्फबारी के कारण फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

Nainital Snowfall: तापमान में गिरावट, मार्ग बहाली में जुटा प्रशासन

बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई पहाड़ी मार्गों पर यातायात बाधित हुआ है। प्रशासन ने बर्फबारी वाले इलाकों में जेसीबी मशीनें तैनात की हैं, जो लगातार मार्ग खोलने का काम कर रही हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बर्फीले रास्तों पर भारी, हल्के वाहनों और दोपहिया वाहनों से सफर करने से बचें।

Nainital Snowfall: किसानों के लिए राहत बनी बारिश और बर्फबारी

बारिश और बर्फबारी को काश्तकारों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है। इससे फसलों और जलस्तर को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read also: Uttarakhand : भारी बारिश और बर्फबारी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती

MP: TOP 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. गैंगस्टर की दुल्हन

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की